बदायूं
बिल्सी पुलिस ने 14 घंटे में बाइक चोरी का किया खुलासा, चोरी की स्प्लेंडर समेत आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बिल्सी। थाना बिल्सी पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का महज 14 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत 14 अगस्त 2026 को थाना बिल्सी पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश पुत्र विजयभूप, निवासी ग्राम मिश्रीपुर मुकईया, थाना मुजरिया, जनपद बदायूं, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को राहुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बागरपुर सागरपुर थाना बिल्सी ने अपनी मोटरसाइकिल UP24AR8059 के कस्बा बिल्सी के मुख्य बाजार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी में मुकदमा अपराध संख्या 350/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए घटना का खुलासा किया और 14 अगस्त को बिल्सी-मुजरिया रोड पर मुकइया पुल से करीब 100 कदम पहले आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की बाइक बरामद हुई।
बरामद बाइक:
हीरो स्प्लेंडर प्लस, रंग काला
नंबर: UP24AR8059
चैसिस नंबर: MBLHAW125MHB72229
इंजन नंबर: HA11EYMHB71358
मामले में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

