3:51 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

विभाजन विभीषिका की पीड़ा को याद कर एकता एवं सामाजिक सद्भाव का लिया संकल्प

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 14.08.2026 दिन शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय देश के विभाजन से प्रभावित लोगों के संघर्ष और बलिदान को याद करने के उद्देश्य से लिया गया था । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास का अत्यंत संवेदनशील और पीड़ादायक अध्याय है। विभाजन के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर, गांव, शहर और पुश्तैनी संपत्ति छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। अनेक परिवारों ने अपनों को खोया और कठिन परिस्थितियों में अपने जीवन की नई शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकना है । प्राचार्य जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और मानवीय संवेदनाएं ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। विद्यार्थियों को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव से दूर रहकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए । उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी इतिहास की घटनाओं को समझकर उनसे सकारात्मक सीख ले और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भ एवं उससे उत्पन्न सामाजिक परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन से प्रभावित लोगों ने अकल्पनीय कठिनाइयों के बावजूद अपने जीवन को दोबारा संभाला और आगे बढ़ने का साहस दिखाया। आज का दिन उनके साहस और आत्मबल को सम्मान देने का अवसर भी है । विभाजन विभीषिका प्रतियोगिता में खुशी सोलंकी, पल्लवी ने सयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया रोशमीन, प्रिया दीक्षित ने सयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तिरंगा प्रदर्शनी में अभय यादव, हरीश शाक्य, आशीष अम्बिका देवल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया राष्ट्रीय ध्वज प्रतियोगिता में रीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । एवं छात्र-छात्राओं ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। साथ ही समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया । अंत में प्राचार्य जी ने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता एवं अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं । इस अवसर पर श्री शाहबुद्दीन अली खान श्री अब्दुल रहीस अहमद श्री सुभाष बाबू श्री सूरज पाल श्री प्रदीप कुमार एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस