11:26 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

रापद सुप्रीमो डीपी यादव ने जताया जान को खतरा, सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग

बदायूं। राष्ट्रीय परिवर्तन दल (रापद) के सुप्रीमो डीपी यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक होने के नाते वह सुरक्षा पाने के अधिकारी हैं।

डीपी यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए वह पिछले दो माह से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीएम, एसएसपी सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं और लगातार जनता के बीच उनका आवागमन बना रहता है। ऐसे में कहीं भी उनके साथ कोई अप्रिय घटना या हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस