हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा IV से VIII तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्राची, परी, आराध्या, रिया, सानिया, वैष्णवी, तनु, आराध्या गुप्ता, आराध्या श्रीवास्तव, संध्या, पाखी, कंचन, अवनी, इनाया, सालवी, नीति, भव्या, आरोही सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कक्षा 7 की संध्या ने प्रथम, कक्षा 7 की भूमि ने द्वितीय तथा कक्षा 8 की आराध्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं की प्रतिभा की विद्यालय परिवार ने सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने छात्राओं को हरियाली तीज के पर्व का महत्व बताते हुए भगवान शिव एवं माता पार्वती की कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े पर्वों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में श्रीमती सरला यादव, श्रीमती पल्लवी रस्तोगी, श्रीमती सूची, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती आरती, श्रीमती नजमा, श्रीमती तरुणा, श्रीमती सोनम, श्रीमती चित्रा, श्रीमती निदा, श्रीमती चांदनी, कुमारी जसमीत, कुमारी परमीत, कुमारी मुस्कान, कुमारी ममता, कुमारी आकांक्षा एवं कुमारी प्रिया सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं में रचनात्मकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का संचार किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

