
बदायूं। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में भारत स्वाभिमान के अंतर्गत ऑडिटोरियम, बदायूं में संचालित योग कक्षा में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की मुक्केबाजी टीम में चयनित एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज की छात्रा एवं नगला शर्की निवासी मानसी पटेल तथा उनके कोच व दास कॉलेज के सहायक आचार्य प्रिंस विशाल दीक्षित को पतंजलि योग समिति ने सम्मानित किया।
मानसी पटेल ने वाराणसी में आयोजित मुक्केबाजी चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यूपी टीम में स्थान बनाया है। अब वह BFI Elite पुरुष एवं महिला Open Boxing Championship-2026 में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा स्टेडियम, नाहन (हिमाचल प्रदेश) में होगी।
मानसी की सफलता में कोच प्रिंस विशाल दीक्षित के प्रशिक्षण व मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। प्रिंस स्वयं राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज रह चुके हैं और लंबे समय से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है।
प्रिंस विशाल दीक्षित ने समिति का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। मानसी पटेल ने भी समिति का आभार व्यक्त करते हुए माता-पिता, परिवार, महाविद्यालय और कोच के सहयोग को अपनी सफलता का आधार बताया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रेनू गुप्ता, उषा पाल, लवली चौहान, संध्या यादव, महेश्वरी देवी, अनुपम, भीमसेन सागर, डॉ. आरपी सिंह, गिरधारी सिंह राठौर, प्रदीप राठौर, रजनीश पटेल, गुड्डू सिंह, अमरेश कुमार, उपदेश कुमार, संजीव चौहान, आवेश पाल सिंह, सतीश चंद्र, महेंद्र पाल सिंह, सुनीता गुप्ता और दीक्षा कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

