बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर ज्वालापुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर अपने गांव, तहसील सहसवान क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्वालापुर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

