पटना: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि  न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है। सरकार के इस फैसले को मामले में पीड़ित परिवार को राहत देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

