10:13 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सावन में आस्था का सैलाब, राष्ट्रीय बजरंग दल की भव्य जलाभिषेक यात्रा कछला रवाना

बदायूं

सावन में आस्था का सैलाब, राष्ट्रीय बजरंग दल की भव्य जलाभिषेक यात्रा कछला रवाना

केशव गुप्ता

उसावां। सावन माह के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल एवं सज्जी मंडी टीम उसावां (बदायूं) की ओर से विशाल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया। लक्ष्मी डीजे से सुसज्जित वाहन के साथ शिवभक्तों का जत्था उसावां से कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
यात्रा में दातागंज ब्लॉक प्रमुख आतेंद्र प्रताप सिंह, दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। वहीं अतुल हिंदू सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस यात्रा में सम्मिलित करण दक्ष जिला अध्यक्ष, शुभम शर्मा प्रांत उपाध्यक्ष, सुनील यादव जिला मंत्री, रमन गुप्ता ब्लॉक महामंत्री, लाल सिंह नगर अध्यक्ष, शिवम वर्मा जिला महामंत्री तथा रिंकित हिंदू जिला महामंत्री समेत संगठन के पदाधिकारियों के नाम अंकित हैं।
इसके अलावा समिति सदस्यों में सत्यकिशोर, राजकुमार, सन्देश, आशीष, विपिन, शैलेन्द्र और मोनू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। शिवभक्त कछला गंगा घाट पहुंचकर गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा में सजे-धजे वाहन और लक्ष्मी डीजे के साथ बड़ी संख्या में युवा एवं श्रद्धालु शामिल रहे। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच यात्रा उत्साहपूर्वक कछला के लिए रवाना हुई। आयोजकों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा पूरी करने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस