7:18 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

बिल्सी, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में गुरुवार को विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस दौरान रंगोली, पोस्टर एवं तिरंगा कॉन्सर्ट सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगोलियों और पोस्टरों के माध्यम से तिरंगे, राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

महाविद्यालय परिसर में बनाई गई रंगोलियों में भारतीय ध्वज, राष्ट्रप्रेम और देश की विविधता में एकता को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम
पोस्टर प्रतियोगिता में खुश्बू गौतम, प्रियंका सिंह, अम्बिका देवल, उवैश, शोएब, अभय यादव, हरीश शाक्य, आशीष एवं शुभम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीता, ज्योति, प्रिया माहेश्वरी, मंजू, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, चांदनी, मधुबाला, ललतेश, रोशमीन, खुशी सोलंकी, गुनगुन माहेश्वरी एवं प्रिया दीक्षित ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं प्रिया शर्मा, अंजली, रीना, राखी, सृष्टि, राखी, मोहिनी, ज्योति, आकांक्षा, हुमा, फिज़ा बी एवं कीर्ति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में चांदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तिरंगा कॉन्सर्ट में रीनू प्रथम रहीं।

इस अवसर पर शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस