1:11 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – राजकीय महाविद्यालय में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

बिसौली, बदायूं। दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय बिसौली में 13 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक तिरंगा रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या पाल, द्वितीय स्थान दिव्यापाल तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से काजल, रिंकेल एवं भावना गौतम ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. पारुल रस्तोगी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजूषा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के बाद छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. मदन मोहन वार्ष्णेय, कनिष्ठ सहायक सुमित कुमार, मुस्तकीम, नदीम, अमरपाल, ओमपाल, नरेश सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस