बदायूं। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हरियाली तीज पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि हरियाली तीज सावन माह में मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। इस दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। पर्व के अवसर पर हरे रंग की चूड़ियां पहनने और मेहंदी लगाने की भी परंपरा है।
नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में अध्यापिकाओं ने बच्चियों की हथेलियों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनाए और उन्हें रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनाईं। छोटी-छोटी बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
अध्यापिकाओं ने बच्चों को तीज पर्व की परंपराओं और महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा कथूरिया ने बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं प्रधानाचार्य दिव्या जी ने बच्चों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समस्त स्टाफ को भी पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

