7:45 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

शिखर इंस्टीट्यूट में एचआईवी/एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम

।

बदांयू 13 अगस्त।

एचआईवी/एड्स के प्रति सघन जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला टी.बी. अधिकारी डॉ. विनेश कुमार, लोकस्मृति सेवा संस्थान के कार्यक्रम प्रबंधक श्री सनी दुबे और काउंसलर श्रीमती रेशमवती उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, जांच और उपचार की पूरी जानकारी दी। साथ ही समाज में इस बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों और उनके निराकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी ही एचआईवी/एड्स से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद जागरूक रहें और समाज में भी इस बारे में सही जानकारी फैलाएं।

सनी दुबे ने बताया कि भेदभाव के कारण कई लोग जांच कराने से कतराते हैं, जिसे दूर करना जरूरी है। काउंसलर रेशमवती ने सुरक्षित व्यवहार और नियमित परामर्श के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रतिभागी छात्रों ने बताया कि कार्यक्रम से उन्हें एचआईवी/एड्स के प्रति कई नई और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.