सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने रामपुर पहुँचकर जेल में पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां से की मुलाकात।
शिवपाल सिंह ने जेल में आज़म खां से मिलकर उनके आवास पहुँचकर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद तंजीम फात्मा से की मुलाकात।
मौके पर शिवपाल सिंह के साथ रहे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।
” शिवपाल-आज़म ” की मुलाकात रही चर्चा का विषय।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केबिनेट मंत्री मा0 शिवपाल सिंह यादव ने अपराह्न 11:00 बजे रामपुर पहुँचकर पूर्व केबिनेट मंत्री आज़म खां से जेल में लगभग 1 घंटे की मुलाकात की जो राजनैतिक चर्चा का विषय बनी हुई है।
जेल में मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव ने आज़म खां के आवास पर पहुँचकर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद तंजीम फात्मा से मुलाकात की।
इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी साथ रहे।
तंजीम फात्मा व शिवपाल जी के बीच राजनैतिक चर्चा भी हुई तथा तंजीम फात्मा के कहने पर शिवपाल जी रामपुर के सपा कार्यालय पहुँचे जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया तथा 2027 में मा0 अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार सपा कार्यालय के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे जहां उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के साथ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की मीटिंग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों को यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में संबोधित किया व शिवपाल जी का रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी आना व शिवपाल-आजम खां की मुलाकात को राजनैतिक विश्लेषण इसे 2027 के चुनाव को जोड़कर देख रहें हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

