1:28 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में शान से लहराया तिरंगा, डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली

बदायूं

बदायूं में शान से लहराया तिरंगा, डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली

केशव गुप्ता

बदायूं। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ 13 अगस्त को जनपद में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
रैली भामाशाह चौराहा से शुरू होकर इंदिरा चौक, गांधी ग्राउंड चौराहा, लावेला चौक होते हुए पुनः भामाशाह चौराहा पहुंची और इसके बाद पुलिस लाइन में पहुंचकर रैली का समापन हुआ।
डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस