राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त 2026 को सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर संध्या सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में तिरंगे एवं स्वतंत्रता दिवस की थीम पर छात्राओं एवं महाविद्यालय के शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या प्रोफेसर संध्या सक्सेना ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

