11:15 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

श्रावण माह व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने किया पैदल गश्त

श्रावण माह व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने किया पैदल गश्त

बदायूं। श्रावण माह एवं स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने त्योहारी माहौल एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस