11:26 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

यूपी रोडवेज की बसें अब बनेंगी ‘मालवाहक, शुरू होगी पार्सल सेवा

आय बढ़ाने और अनियमितता रोकने के लिए निजी कंपनी को दिया ठेका, हर बस स्टैंड पर खुलेगा बुकिंग काउंटर।

बदांयू 13 अगस्त।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अब सिर्फ यात्रियों को ही नहीं, बल्कि आपका व्यापारिक सामान भी गंतव्य तक पहुंचाएगा। निगम ने आय बढ़ाने और बसों में अवैध माल ढुलाई पर लगाम लगाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब रोडवेज की यात्री बसें व्यावसायिक सामान की ढुलाई भी करेंगी।

निगम ने माल ढुलाई का काम पूरी तरह एक निजी ठेका कंपनी को सौंप दिया है। यह कंपनी कमीशन के आधार पर व्यापारियों और आम लोगों से सामान बुक करेगी और उसे उसी बस में सुरक्षित लोड कराएगी जो गंतव्य के लिए जा रही है। बुकिंग के बाद बाकायदा बिल्टी भी जारी की जाएगी।

इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश भर के सभी बस स्टेशनों, डिपो भी शामिल है, ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों की तैनाती करने की प्रकिया शुरू कर दी
गई है। रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही बुकिंग कार्यालय तैयार किये जाएंगे , जहां से व्यापारी अपने माल की बुकिंग कराकर बिल्टी ले सकेंगे।

अब तक चालक और परिचालक सांठगांठ कर बसों में अनधिकृत रूप से माल लाद लेते थे। इससे दो नुकसान होते थे: सवारियों को दिक्कत के साथ परिवहन विभाग को नुक़सान होता था।

विज्ञापन एक्सप्रेस