3:32 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सड़क का मलबा नहीं उठा तो दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

बिल्सी में हो रहा है देववाणी चौक से स्टेट बैंक तक सड़क का निर्माण
बिल्सी। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के देववाणा चौराहे से भारतीय स्टेट बैंक तक कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति से दुकानदारों में आक्रोश है। बुधवार को दुकानदारों ने सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
दुकानदार रमन माहेश्वरी का कहना है कि ठेकेदार ने चार दिन पहले पुरानी सड़क को उखाड़ दिया था। इसके बाद से सड़क का मलबा मौके पर ही पड़ा है। बुधवार तक मलबा नहीं हटाया गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रास्ता बंद होने के कारण दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। मोहम्मद जफर का कहना है कि ग्राहकों को भी दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द मलबा हटवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में जफर अली, मोहम्मद शकील, रमन कुमार, विकास माहेश्वरी, जरीफ मलिक, तेज माहेश्वरी, अंजू माहेश्वरी, नीरज कुमार, मोहम्मद तालिब, हसन अली और महावीर सागर आदि मौजूद रहे। इधर, ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और मलबा पड़े होने की जानकारी मिली है। संबंधित ठेकेदार को सड़क से मलबा तत्काल हटाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस