9:10 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बिल्सी। नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक एवं मनमोहक मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को उकेरकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने पूरे मनोयोग से सुंदर और कलात्मक डिजाइनों को आकार दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है और उनमें रचनात्मकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आयोजन के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों की कला, मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस