5:34 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगल ने कन्या जन्मोत्सव में माताओं को दी योजनाओं की जानकारी

बदायूं। शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महिला चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगल ने की।

महिला कल्याण विभाग, बदायूं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवजात बच्चियों के जन्म पर उनकी माताओं को हिमालया बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगल ने बच्चियों की माताओं को कन्या जन्म की बधाई देते हुए कहा कि समाज में बालक और बालिका के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुए पात्र परिवारों को योजना के फार्म भरने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, डॉ. शोभा अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, प्रीति चौहान, जेंडर स्पेशलिस्ट, क्वालिटी मैनेजर अरविंद कुमार, रामलखन, स्टाफ नर्स वार्ड आयान, मयंक श्रेष्ठ, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित पीएनसी वार्ड का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस