12:13 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिनावर। हाईवे किनारे मकान में चोरी

हाईवे किनारे मकान में चोरी, 10 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख का माल पार

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे स्थित गांव मलगांव में हाईवे किनारे बने एक मकान में बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के दरवाजे की कुंडी कटर से काटकर अंदर घुसे और करीब 10 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़िया इसी मार्ग से गुजर रहे हैं, इसके बावजूद चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चोरी की घटना नन्हे राजपूत के मकान में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस