2:51 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव – विरोध के चलते के इमलिया में टल सकती है द्वितीय चक्र की चकबंदी

विरोध के चलते के इमलिया में टल सकती है द्वितीय चक्र की चकबंदी, 95 प्रतिशत किसान चकबंदी प्रक्रिया के खिलाफ

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवर गांव । सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम इमलिया में द्वितीय चक्र की चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों का विरोध लगातार बना हुआ है। वर्ष 2023 में गजट प्रकाशन के बाद से ही ग्रामीण इस प्रक्रिया का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। स्थिति का आकलन करने के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन के वरिष्ठ
अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने गांव का दौरा कर किसानों के साथ पंचायत घर पर बैठक की,जिसमें लगभग 95 प्रतिशत कृषकों ने द्वितीय चक्र की चकबंदी कराने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।वर्ष 2023 में गजट प्रकाशन के उपरांत ग्राम इमलिया में चकबंदी प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि, प्रकाशन के पहले दिन से ही स्थानीय कृषक इसका विरोध कर रहे हैं।अंतिम बैठक से पहले गांव में प्रशासनिक और चकबंदी अधिकारियों द्वारा कई बार संयुक्त बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में अधिकारियों ने किसानों को चकबंदी के विभिन्न लाभों से अवगत कराते हुए प्रक्रिया शुरू करने का हरसंभव प्रयास किया।ग्रामीणों और कृषकगणों का तर्क है कि वे प्रथम चक्र की चकबंदी से पूरी तरह संतुष्ट है प्रथम चक्र के दौरान निर्धारित किए गए सार्वजनिक प्रयोजनों की भूमियों से किसान संतुष्ट हैं।
किसान अपनी उपजाऊ भूमि को चकबंदी कटौती के रूप में देने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं।जिला प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक और सर्वे ग्राम में चकबंदी प्रक्रिया के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति को दूर करने हेतु, जिलाधिकारी बदायूं के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम को गांव में जाकर सर्वे करने और किसानों का लिखित अभिमत प्राप्त करने का आदेश दिया गया था जहां मंगलवार को इमलिया में चकबंदी व तहसील अधिकारियों की संयुक्त
बैठक संपन्न हुई बैठक में
जिलाधिकारी सदर,
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी,जिला पंचायत राज अधिकारी,खंड विकास अधिकारी सलारपुर,व ग्राम प्रधान नरेश पाल सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे। जिला स्तर पर गठित टीम के सदस्यों ने एक-एक कर किसानों की राय जानी।
पूरी प्रक्रिया के दौरान यह बात सामने आई कि ग्राम की लगभग 95 प्रतिशत जनसंख्या अपने गांव में द्वितीय चक्र की चकबंदी कराने के पक्ष में नहीं है। किसानों के इस स्पष्ट और कड़े रुख के बाद अब जिला प्रशासन द्वारा आगे की कार्यवाही पर विचार किए जाने की संभावना है।

वहीं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि ग्राम पंचायत इमलिया के लगभग 90% कृषक गांव इमलिया में चकबंदी कराना नहीं चाहते हैं उनके इस अभिमत को आगे भेजा जायेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस