3:15 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बदायूं

दातागंज में गूंजा भारत माता का जयघोष, विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

केशव गुप्ता

दातागंज। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गौतरा मंडल में बुधवार को विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा नवीगंज से शुरू होकर सेहा एवं रैपुरा होते हुए असधरमई तक पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र भाजपा आर.एस. पाल डीसीडीएफ, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा धीरज पटेल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा केशव चौहान, ब्लॉक प्रमुख म्याऊं के.सी. शाक्य, अध्यक्ष डीसीडीएफ रवेंद्र पाल सिंह, जिला प्रतिनिधि भाजपा भावेश प्रताप सिंह, नन्हे लला पंडित, कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री गौतरा संतोष सिंह, मंडल महामंत्री गौतरा अमन गुप्ता, ग्राम प्रधान रामनरेश सिंह चंदेल (आनंदपुर) एवं ग्राम प्रधान सामवीर सिंह (असधरमई) समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विकास और राष्ट्रगौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस