8:53 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में संत रविदास जी की पावन माटी का भव्य स्वागत, नगर अध्यक्ष ने सिर पर रखकर किया वंदन

उझानी में संत रविदास जी की पावन माटी का भव्य स्वागत, नगर अध्यक्ष ने सिर पर रखकर किया वंदन।

उझानी-बदांयू 12 अगस्त।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत उनकी पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पावन माटी का मंगलवार को उझानी नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वागत किया गया।

पावन माटी कलश यात्रा नगर में पहुंचते ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से कलश का अभिनंदन किया। नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने कलश को सिर पर रखकर पावन माटी का वंदन किया और संत रविदास महाराज जी को नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जयकारे लगाए और भजन कीर्तन किया।

कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। पावन माटी का हर नगर में पहुंचना इसी संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 650वीं जयंती वर्ष को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में भेदभाव मिटाने और एकता का भाव मजबूत करने का काम किया जाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी की पावन माटी को विभिन्न नगरों और गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। उझानी में स्वागत के बाद कलश को नगर के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर दर्शन के लिए रखा जाएगा।

इस अवसर पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल, रेनू सिंह, रानी सिंह पुंडीर, संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने संत रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस