7:32 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस की असॉल्ट टीम ने जीती एलार्म एफीसिएन्सी रेस

बदायूं

बदायूँ पुलिस की असॉल्ट टीम ने जीती एलार्म एफीसिएन्सी रेस

केशव गुप्ता

51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का आगाज, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया शुभारम्भ
बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में बुधवार को 51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स (रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग) एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन के अमरोहा और बिजनौर को छोड़कर अन्य जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत एलार्म एफीसिएन्सी रेस से हुई। इसमें पुलिसकर्मियों ने शारीरिक दक्षता, साहस, संतुलन और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित बाधाओं को पार किया। बदायूँ की असॉल्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 10 मिनट 16 सेकंड में सभी बाधाएं पार कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बरेली की टीम ने 15 मिनट 10 सेकंड में रेस पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य कुछ टीमें निर्धारित बाधाएं पूरी न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई हुईं।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और ड्यूटी के प्रति तत्परता मजबूत होती है।
इस दौरान एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह, सीओ लाइन/नगर राहुल पाण्डेय, सीओ सहसवान अशोक कुमार, सीओ दातागंज आशेषनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.