1:18 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में बीआरबी मॉडल स्कूल की छात्रा आयज़ा फातिमा का चयन

बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं की कक्षा 8 की छात्रा आयज़ा फातिमा ने जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राजा राम महिला इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में छात्रा ने “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं और चुनौतियां” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कुल दो छात्रों का चयन किया गया, जिनमें बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं की छात्रा आयज़ा फातिमा भी शामिल हैं। छात्रा की प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने सराहा।

विद्यालय के प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चरण मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने आयज़ा फातिमा को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आयज़ा आगामी मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस