11:07 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। बिना टिकट छात्र को महिला परिचालक ने जड़े चार थप्पड़

बिना टिकट छात्र को महिला परिचालक ने जड़े चार थप्पड़, कोतवाली तक पहुंचा मामला

बिसौली। बदायूं डिपो की रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा कर रहे एक छात्र को लेकर शुरू हुआ विवाद बिसौली कोतवाली तक पहुंच गया। बस में छात्र और महिला परिचालक के बीच हुए विवाद के बाद काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

बताया जा रहा है कि बस में चेकिंग के दौरान एक छात्र के बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर महिला परिचालक ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद बस में हंगामा शुरू हो गया और मामला बढ़ते-बढ़ते कोतवाली तक पहुंच गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा सकता है, लेकिन मारपीट नहीं की जा सकती।

कोतवाली में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिश चलती रही। बाद में छात्र द्वारा कान पकड़कर माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

बिना टिकट यात्रा और महिला परिचालक द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस