भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: चुनौती एवं संभावनाएं विषय पर जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव के आदेश अनुसार राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
राजकीय हाई स्कूल खुनक के विद्यार्थी श्रेष्ठ पाल और बीआरबी मॉडल स्कूल बदायूं की छात्रा आयेजा फातिमा मंडल स्तर के लिए चयनित की गई।
कार्यक्रम में जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत आबादी के अनुसार दुनिया का नंबर वन देश है इसलिए इसकी ऊर्जा की आवश्यकता है भी बहुत अधिक हैं, हमारी सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में नई खोज एवं नई दिशाएं प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सहयोग से ही संभव है इसलिए विद्यार्थियों के बीच इस विषय को लेकर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
भारत प्राचीन काल से ही बहुत समृद्ध, शिक्षित, और संस्कारी देश रहा है। यहां के ज्ञान विज्ञान,धन संपत्ति और वैभव को देखकर दुनिया के विभिन्न देशों से विभिन्न आक्रमणकारियों ने भारत पर हमले किए और भारत की अकूत संपत्ति को लूट कर ले गए। इस सब के बाद भी आज भारत दुनिया के समृद्ध देशों में ही शामिल है इसके लिए हमारे देश के कर्मठ युवा,वैज्ञानिक और सरकार का बहुत बड़ा योगदान है ।
हम सभी को अपने देश और देशवासियों के कल्याण के लिए देश को विकसित बनाने के लिए ऊर्जा की बचत करनी चाहिए और ऊर्जा के नए-नए स्रोतों को खोजना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की प्रभारी प्रधानाचार्य अंजुम शहर ने तथा संचालन श्रीमती रिंकी एवं ज्योति सागर ने किया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज उझानी, राजकीय हाई स्कूल खुनक,केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं , राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं, पार्वती यारी कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूंकी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, सिंगुलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं आदि विद्यालयों की छात्राएं एवं शिक्षाएंशिक्षिकाएंभी उपस्थित रही।
कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
