9:24 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिल्सी में करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

बिल्सी बदांयू 12 अगस्त।

बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 6 गौशाला रोड पर बुधवार को करंट लगने से 20 वर्षीय युवक शिवम कश्यप की मौत हो गई। शिवम चार बहनों का इकलौता भाई था। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक शिवम घर में डेग बजाने के लिए तार लगा रहा था। इसी दौरान वह ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन तुरंत उसे बिल्सी के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन शिवम को मेडिकल कॉलेज बदायूं ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मोहल्ले के सैकड़ों लोग और रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन एक्सप्रेस