गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्या प्रोफेसर हिंदू शर्मा के निर्देशन में एनसीसी के अंतर्गत टीवी मुक्त अभियान कार्यक्रम में जिला अस्पताल बदायूं के टीवी विशेषज्ञ डॉ विनेश अथवा उनके साथ डॉ सुषमा एवं उनकी टीम ने एनसीसी कैडेट्स को टीवी से बचने के उपाय एवं सावधानी के बारे में जानकारी दी। डॉ विनेश ने टीबी मुक्त भारत के लिए बताया कि बच्चों में टीकाकरण, इम्यूनिटी और पोषण को बढ़ाने की आवश्यकता एवं इधर-उधर न थूकने की तथा विशेष जानकारी दी। प्राचार्या ने इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ा सुधार होने पर भी दवाएं बंद न करें। अधूरा कोर्स करने से बैक्टीरिया खतरनाक और दवा-प्रतिरोधी (ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी) बन सकते हैं, जिन्हें ठीक करना बहुत कठिन होता है। कार्यक्रम के संचालन में डॉ इति अधिकारी ने बताया कि शासन के इस अभियान में टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना एवं टीबी ग्रसित रोगियों की सहायता करना हमारा टीवी मुक्त भारत बनाने में मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक कैरेट्स ने टीबी मुक्त भारत बनाने की शपथ ली।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
