6:34 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

बदायूं

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

केशव गुप्ता

उघैती के नरैनी चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
उघैती, बदायूं। थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहे के पास बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान रारेंट के गोविंदपुर निवासी शेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन पहले अपनी बहन के घर गया था। बीती शाम वह घर लौटने की बात कहकर वहां से निकला था, लेकिन बाद में उसका शव नरैनी चौराहे के पास पेड़ से लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.