5:34 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया पहुंची गुलडिया गौरी शंकर मंदिर नाथ कॉरिडोर मैं सम्मिलित न होने पर जताया रोष

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया पहुंची गुलडिया गौरी शंकर मंदिर नाथ कॉरिडोर मैं सम्मिलित न होने पर जताया रोष
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया गुलडिया गौरी शंकर मंदिर पहुंची जहां पर भगवान शंकर माता पार्वती गणेश जी के साथ शिवलिंग में विराजमान है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ भगवान शंकर का जल अभिषेक कर विधि विधान से पूजन किया गुलरिया गौरी शंकर भगवान के विषय में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया गुलरिया गौरी शंकर भगवान का मंदिर बरेली जिले की आमला तहसील के गुलडिया गांव में पौराणिक अध्ययन में महाभारत युग से भगवान शंकर माता पार्वती एवं गणेश जी के साथ शिवलिंग विराजमान है गुलरिया गौरी शंकर से भक्तों की आस्था और भक्ति जुड़ी है पूरे से विश्व से भक्तगण भगवान के दर्शन को आते हैं और पूजा अर्चना अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं गुलडिया गौरी शंकर भगवान की महिमा व्याख्यात है और प्राचीन ऐतिहासिक है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राचीन और ऐतिहासिक बरेली के शिव मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए एक धार्मिक पर्यटन परियोजना वैश्विक बरेली की पहचान दिलाने और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम बनाने को चलाई जा रही है जिसमें गुलडिया गौरी शंकर भगवान के मंदिर को वंचित रखा गया है जिससे मंदिर परिसर पुजारी और सेवकों में रोष व्याप्त है मैं गुलडिया गौरी शंकर भगवान के मंदिर को क्षेत्रवासियों एवं मंदिर परिसर पुजारी और सेवकों के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करना चाहती हूं कि गुलडिया गौरी शंकर मंदिर को भी उत्तर प्रदेश सरकार की नाथ कॉरिडोर परियोजना में सम्मिलित कर सरकार द्वारा भक्तगणों को परियोजना की सुविधा मिले मंदिर का सौंदर्य करण हो यातायात मार्ग सुविधा हो पेयजल की व्यवस्था का लाभ शिव भक्तगणों को मिले गुलडिया गौरी शंकर भगवान के जलाभिषेक में मंदिर के पुजारी पंडित राम जी शुक्ला, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, अपनी टीम के साथ मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस