3:18 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

बिल्सी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में तिरंगा कॉन्सर्ट, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली, तिरंगा थीम आधारित सजावट, कलाकृतियां, तिरंगा सेल्फी और हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता छात्र-छात्राओं को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस