रामपुर: सपा महासचिव शिवपाल यादव आज सुबह करीब 11 बजे रामपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिला जेल में बंद आजम खां से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, तंजीन फातिमा और अदीब आजम से भी मिलने का कार्यक्रम है।
शिवपाल यादव आजम खां के घर भी जाएंगे और जौहर यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी प्रशासन से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
