हनुमानगढ़ी मंदिर में वाटर कूलर लगाने का काम शुरू, जल्द होगा सौंदर्यीकरण
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद बिल्सी के सभासद अजीत सिंह गुर्जर उर्फ सोनू के आग्रह पर विधायक हरीश शाक्य की ओर से मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगवाया जा रहा है। इससे गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
सभासद ने वाटर कूलर लगवाने के लिए विधायक हरीश शाक्य का आभार जताते हुए कहा कि प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में पेयजल की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इससे मंदिर का स्वरूप और आकर्षक होने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
