1:04 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग-चंजरी गांव के ग्रामीण रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश

मूसाझाग-चंजरी गांव के ग्रामीण रास्ते की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश

गड्ढों और भीषण गंदगी से रास्ता बदहाल, कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल

मूसाझाग। चंजरी गांव में ग्रामीण रास्ते की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। रास्ते पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और भीषण गंदगी होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेकर रास्ते का जल्द निर्माण कराने तथा जलभराव और गंदगी की समस्या दूर कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते का निर्माण होने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस