झांसी: 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए 63 वर्षीय पुजारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने थाने के टॉयलेट में लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। SSP ने लापरवाही के आरोप में थानेदार राजेश कुमार समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं, मृतक के बेटे की शिकायत पर बच्ची के पिता और चाचा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
