9:49 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

सुहागरात से हनीमून तक पति ने बनाई दूरी, पत्नी ने लगाया समलैंगिक होने का आरोप

नोएडा: सेक्टर-82 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने प्रयागराज निवासी अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के करीब डेढ़ साल में पति ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। आरोप है कि सुहागरात से लेकर थाईलैंड हनीमून तक पति उससे दूरी बनाए रहा।

महिला का दावा है कि बाद में उसे पति के समलैंगिक होने की जानकारी हुई और मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने की बात सामने आई। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद पति ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पति समेत सास-ससुर और ननद-ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस