बदायूं
स्कॉर्पियो की गाय से टक्कर के बाद डॉक्टर से मारपीट, चार गिरफ्तार
केशव गुप्ता
अलापुर। म्याऊं-उसावां मार्ग पर बिचपुरी गांव के पास स्कॉर्पियो की गाय से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना अलापुर पुलिस ने घायल गाय का पशु चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गाय को सम्मानपूर्वक दफना दिया।
कार चालक एवं सीएचसी उसावां में तैनात डॉ. राहुल सिद्धार्थ के शराब के नशे में होने की आशंका पर पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टर के साथ हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में शेखर पुत्र राजकुमार, धर्मेंद्र उर्फ नेत्रपाल पुत्र सोवरन, धर्मेंद्र पुत्र रामनिवास तथा धर्मपाल पुत्र डालचंद्र, सभी निवासी ग्राम बिचपुरी थाना अलापुर, बदायूं शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
