9:09 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट आएंगे! सरकार ने 100 करोड़ नोटों के ट्रायल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ₹10 और ₹20 के 100 करोड़ पॉलीमर बैंकनोट फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि यह मंजूरी RBI के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के आधार पर RBI Act, 1934 की धारा 25 के तहत दी गई है।

सरकार के मुताबिक, पॉलीमर नोट कागजी नोटों की जगह नहीं लेंगे, बल्कि दोनों तरह के नोट साथ-साथ चलेंगे। ट्रायल सफल रहने पर इन नोटों को नियमित रूप से जारी किया जा सकता है। फिलहाल छपाई की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है, इसलिए जारी होने की तारीख और लागत तय नहीं है।

पॉलीमर नोट पानी, धूल और गंदगी से कम प्रभावित होते हैं और इनमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर जोड़ना आसान होता है। वहीं, FY25 में RBI ने कागजी नोटों की छपाई पर ₹6,372.8 करोड़ खर्च किए थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस