6:12 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 गंभीर घायल।

बदायूं

उझानी -तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 गंभीर घायल।

उझानी-बदांयू 11 अगस्त।

बरेली-मथुरा हाईवे पर सोमवार रात गांव गंगोरा के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में बाइक चला रहा 35 वर्षीय अरविंद पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम बदिया, थाना बारादरी, बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे 18 वर्षीय आदेश पुत्र हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी 112, थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आदेश को आनन-फानन में एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं अरविंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस