2:43 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में इस्तफाक पुत्र अलीबहादुर, उम्र करीब 26 वर्ष तथा आरिफ खां पुत्र अलीबहादुर, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम बनबौसारी, थाना उसावां, जनपद बदायूं शामिल हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार चौधरी तथा कांस्टेबल 1739 साहब सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस