बदायूं
बदायूं में 5.6 किलो डोडा छिलका बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं, 11 अगस्त।
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 5 किलो 600 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने मंगलवार को करू रोड स्थित छोटे सरकार के पास से हरिओम पुत्र मनोहर, निवासी ग्राम बिहारीपुर चापकौरा पुख्ता, थाना दातागंज, बदायूं को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 5 किलो 600 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, थाना कोतवाली बदायूं मय पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
