बदायूं
समरेर में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ क्षेत्र
केशव गुप्ता
समरेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दातागंज विधानसभा क्षेत्र के समरेर ब्लॉक में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हीरालाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य अगरबीर गुर्जर, मंडल अध्यक्ष समरेर सुरेंद्र गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष चरण सिंह लोधी, प्रशांत विक्रम सिंह ‘रंजन भैया’, प्रधान झुकसा बिदेश पाल सिंह ‘मुन्ना भैया’, ग्राम प्रधान इब्राहिमपुर देवेंद्र सिंह, प्रधान छत्रपाल सिंह, प्रधान ब्रह्मपुर देवेंद्र शाक्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब और लोगों के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को यादगार बना दिया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति और एकता की यह भावना देश को निरंतर मजबूत बनाने का संकल्प देती है।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
