10:35 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर। चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन

सावन के दूसरे सोमवार पर आसफपुर में विशाल भंडारा, शिव भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भीड़

आसफपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार एवं महा शिवरात्रि के पर्व पर बदायूं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कठेरिया तथा बिसौली क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी सुभाष कुमार और स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान एवं पुलिस उपनिरीक्षक जगवीर सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में शिव भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक, पूर्व इंजीनियर निखिलेश कुमार पाठक, देवेंद्र पाठक, सचिन यादव, अरविंद यादव, प्रणव कुमार यादव, जगदीश फूल माली, मुजाहिद खां, देव पाल, राम खिलाड़ी यादव, अनमोल शर्मा और सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आसपास के मोहकमपुर, दबथरा, हरदासपुर, मलखानपुर, मन्नू नगर, पहाड़पुर, श्यामपुर और सीकरी समेत विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में शिव भक्त भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस