9:53 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

शहीदों को नमन कर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने चलाया स्वच्छता अभियान

बदायूं

शहीदों को नमन कर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने चलाया स्वच्छता अभियान

केशव गुप्ता

समरेर। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में समरेर ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
इसके बाद विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के राष्ट्रभक्तिपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हीरालाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख समरेर श्री धीरज सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य श्री अगरबीर गुर्जर, मंडल अध्यक्ष समरेर श्री सुरेंद्र गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चरण सिंह लोधी, श्री प्रशांत विक्रम सिंह ‘रंजन भैया’, प्रधान झुकसा श्री बिदेश पाल सिंह ‘मुन्ना भैया’, ग्राम प्रधान इब्राहिमपुर श्री देवेंद्र सिंह, प्रधान श्री छत्रपाल सिंह एवं प्रधान ब्रह्मपुर श्री देवेंद्र शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल रहा। सभी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.