बदायूं, 11 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को सर्व हिताय संस्थान द्वारा संचालित मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र, मोहल्ला महाराजनगर, बदायूं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था के प्रतिनिधि दीपक यादव मौजूद रहे।
निरीक्षण के समय संस्था के 10 में से 09 कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि नर्स नूरे आलम अवकाश पर पाए गए।
सीडीओ ने आश्रय गृह में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कूलर, रूम हीटर और लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन व्यवस्था की भी जानकारी ली, जिसमें भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनता हुआ पाया गया। रसोई में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रशिक्षित करने पर भी विशेष जोर दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
