7:56 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

एक लोटा जल से दूर होते हैं अशुभ ग्रहों के प्रभाव- महंत धनीराम मिश्रा

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं शिव तेरस पर लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर फलों एवं फूलों से हुआ भगवान शिव का भव्य -दिव्य श्रृंगार

एक लोटा जल से दूर होते हैं अशुभ ग्रहों के प्रभाव- महंत धनीराम मिश्रा

बदायूं। शहर के मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में स्थित प्राचीन लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के प्रदोष एवं शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव का पुष्पों एवं फलों से भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा भगवान भोलेनाथ को फल एवं मिठाई का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

मंदिर के महंत पंडित धनीराम मिश्रा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ केवल एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि कालसर्प दोष एवं शनि दोष जैसे अनिष्टकारी ग्रहों की शांति के लिए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कर चंदन, पुष्प एवं फलों से श्रृंगार करने का विशेष महत्व है। शिवलिंग के अभिषेक से ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी शांत होते हैं।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार प्रदोष एवं शिवतेरस के अवसर पर योग्यता रस्तोगी एवं उसके परिवार ने भगवान लिंगेश्वर नाथ महादेव का पुष्पों एवं फलों से भव्य रूप से आकर्षक श्रृंगार किया।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्रातः काल से ही सैकड़ो शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को धतूरा,बेलपत्र, फल -फूल, दूध एवं जल से अभिषेक किया.
इस अवसर पर राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, संजय रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस