7:48 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

चोरी-लूट की साजिश नाकाम, तमंचा-कारतूस व चाकू समेत चार गिरफ्तार

बदायूं

चोरी-लूट की साजिश नाकाम, तमंचा-कारतूस व चाकू समेत चार गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं, 11 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी व लूटपाट की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू, सबल, पेचकस, दो लोहे के पाने और टॉर्च बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम पुत्र गफ्फूर अली उर्फ गबरूली निवासी ककराला, हाल निवासी ऊपरपारा, शोएब पुत्र मुसीर निवासी कबूलपुरा नागीन टीला, तारिक पुत्र फारूख निवासी कबूलपुरा गौटिया और मुकेश पुत्र सुरेश निवासी नगला शर्की शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 206/2026, धारा 312/313/3(5) बीएनएस व 3/25(1B)(a), 4/25(1B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सद्दाम का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुकेश के खिलाफ भी पूर्व में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज रहा है।
गिरफ्तार चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजू राणा मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस