9:12 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। महाकाल युवा ग्रुप द्वारा पूर्णागिरि धर्मशाला पर विशाल भंडारे का आयोजन

बिसौली। सावन माह के पावन अवसर पर नगर के महाकाल युवा ग्रुप द्वारा पूर्णागिरि धर्मशाला पर शिवभक्तों के लिए तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मंगलवार को भंडारे का शुभारंभ तृतीय कलश कावड़ यात्रा कछला से नाथ जी मंदिर पर वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन कराकर की गई। इसके पश्चात उन्होंने शिवभक्तों को माला पहनाकर सेवा कार्यों की शुरुआत की। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना से ओतप्रोत इस आयोजन को लेकर नगर में भक्ति एवं सेवा का माहौल बना हुआ है। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर हरिओम, श्यामलाल, नगर पालिका सभासद मंगतराम, ओमकार, लटूरी, महेश, अशोक, शिव कुमार, बॉबी, प्रदीप, दिलीप, प्रमोद, नीरज, अजय बाबू, राम, राजेश बाबू, मोंटा, अजय कुमार, धर्मपाल, नंदन, दीपक, हरकेश, सनी, लल्ला, विक्की, नितिन, सोनू, विकास, सागर, तुषार, आशीष, लखन, अनुज, करन, विक्की, अभिषेक, सौरव, रंजीत, युवराज, शिवम, विकास, हनी, ध्रुव, अंकुश, आदर्श, वंश, हर्ष, लव, कुश, रेहान, आर्यन, अतुल जय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस